वाराणसी। जहाँ हर शाम आस्था का सैलाब उमड़ता है, वहीं राजघाट कई बार ऐसी घटनाओं का भी गवाह बनता है, जो इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करती हैं। मंगलवार को राजघाट पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब गंगा में डूब रहे एक व्यक्ति के लिए वर्दीधारी जवान फरिश्ता बनकर सामने आए।जानकारी के अनुसार 08 सितंबर 2026 को निखिल सिंह, निवासी सामने घाट, वाराणसी, राजघाट पर घाट भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गंगा नदी के गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते वह डूबने लगे।घाट पर ड्यूटी पर तैनात 36वीं वाहिनी पीएसी, रामनगर, वाराणसी के तीन प्रहरियों ने बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगा दी। हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, कांस्टेबल कमलेश यादव और कांस्टेबल आशीष राम ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू कर निखिल सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जवानों ने इसके बाद उनके परिजनों को सूचना देकर उनकी पत्नी को मौके पर बुलाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद निखिल सिंह को SHO आदमपुर के सुपुर्द कर दिया गया।तीनों पीएसी जवानों की तत्परता, साहस और मानवता की स्थानीय लोगों ने सराहना की। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि वर्दी सिर्फ एक लिबास नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में इंसान की जान बचाने का संकल्प और जिम्मेदारी भी है।रिपोर्ट: ओमप्रकाश सिंह, रामनगर

Leave a Reply

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading