रामनगर, वाराणसी। स्थानीय थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक झांकियों से सजाया गया था।कार्यक्रम में संजय मिश्रा, कस्बा इंचार्ज संजय सोनी सहित क्षेत्र के तमाम पत्रकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। मध्यरात्रि ठीक 12 बजे शंख और घंटियों की ध्वनि के बीच ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से थाना परिसर गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद आरती की गई तथा माखन-मिश्री और पंजीरी का भोग लगाया गया।भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौलजन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। पुलिसकर्मियों, पत्रकारों और क्षेत्रीय नागरिकों ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया।पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं का स्वागत करते हुए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का संदेश देती है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन पुलिस, मीडिया और आमजन के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय को मजबूत करने में सहायक होते हैं।पूजन एवं आरती के उपरांत थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों, पत्रकारों तथा गणमान्य नागरिकों को चरणामृत एवं फलाहारी प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर स्थानीय पुलिस बल के जवान, कस्बे के गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

रिपोर्ट :- ओमप्रकाश सिंह रामनगर वाराणसी

Leave a Reply

You missed

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading