वाराणसी, रामनगर। विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं श्री राम सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा मिष्ठान वितरण का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसन्नता व्यक्त की।भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के इस पावन प्रसंग पर श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। आयोजकों द्वारा लोगों के बीच मिष्ठान वितरित कर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की खुशियां साझा की गईं।कार्यक्रम में अजय प्रताप सिंह, मिथिलेश सिंह, दीपक, विष्णु, विवेक, पंकज, अश्विनी, भानु, विकास, विनोद, ललित सिंह, सुनील श्रीवास्तव, पवन सिंह, जुगनू भारती, शिवम तिवारी एवं पार्षद लालन सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।रामनगर की रामलीला अपनी ऐतिहासिक परंपरा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्व प्रसिद्ध है। राम राज्याभिषेक का प्रसंग भगवान श्रीराम के आदर्श शासन, मर्यादा, न्याय और लोककल्याण का संदेश देता है।संवाददाता: ओमप्रकाश सिंहस्थान: रामनगर, वाराणसी।

Leave a Reply