चंदौली। भारत सरकार की ओर से UGC कानून को लेकर प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में सोमवार को सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने चंदौली में धरना-प्रदर्शन किया। विकास भवन के पास से प्रदर्शनकारियों ने पैदल मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “UGC Back Roll” के नारे लगाए और प्रस्तावित प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग की।प्रदर्शन में सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से UGC से संबंधित प्रस्तावित कानून एवं प्रावधानों पर पुनर्विचार करने तथा सवर्ण समाज की चिंताओं को गंभीरता से लेने की मांग की।इस दौरान सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव रत्नेश पाठक अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहीं क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, राष्ट्र बजरंग दल के जिला अध्यक्ष चंदन पाड़े, भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा युवा के जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी (बाबा) तथा भारतीय बेरोजगार पार्टी सवर्ण समाज के जिला अध्यक्ष बेद प्रकाश तिवारी अपनी टीम के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदर्शन के बाद विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाए और सवर्ण समाज की ओर से उठाई जा रही चिंताओं पर गंभीरता से विचार किया जाए।धरना-प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर स्पष्टता और पुनर्विचार की मांग की।

संवाददाता राकेश तिवारी चन्दौली

Leave a Reply

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading