चंदौली। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी एवं श्री खादी आश्रम सेवा समिति, कमालपुर चंदौली के सहयोग से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को राजकीय ITI कॉलेज रेवसा, चंदौली में खादी स्टॉल, स्वच्छता अभियान एवं युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के विचारों, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता तथा खादी के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को खादी की पहचान, उपयोगिता और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने में खादी एवं ग्रामोद्योग की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान खादी स्टॉल का अवलोकन राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह, पंडित दीनदयाल नगर विधायक श्री रमेश जायसवाल तथा चकिया विधायक आचार्य श्री कैलाश खरवार द्वारा किया गया।

विद्यार्थियों से हुआ संवाद

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए गांधी जी के स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और खादी से जुड़े विचारों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को खादी की पहचान और उसके उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय उत्पादों एवं स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।श्री खादी आश्रम सेवा समिति के सहयोग से लगाए गए खादी स्टॉल में विभिन्न प्रकार के खादी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने स्टॉल का अवलोकन किया और खादी उत्पादों की विशेषताओं, उपयोगिता एवं पहचान के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा खादी उत्पादों की खरीदारी भी की गई।

‘हर दिल में खादी प्रतिज्ञा’ दिलाई गई

कार्यक्रम के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को “हर दिल में खादी प्रतिज्ञा” दिलाई गई।विद्यार्थियों ने स्वदेशी भावना से प्रेरित होकर खादी एवं ग्रामोद्योग को अपनाने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने तथा खादी पहनकर कारीगरों का सम्मान करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खादी अपनाने, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में श्री खादी आश्रम सेवा समिति एवं ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी के सहयोग एवं समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

संवाददाता पंकज तिवारी चन्दौली

Leave a Reply

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading