चंदौली, 30 सितंबर 2026। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘सैनिक बंधु’ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सैनिक परिवारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मुख्य रूप से जमीनी विवाद, पेंशन संबंधी समस्याओं तथा प्रशासनिक, पुलिस एवं राजस्व विभाग से जुड़े मामलों को रखा गया। पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं के साथ कई महत्वपूर्ण सुझाव भी जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि देश की सीमा पर सेवा देने वाले सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सैनिकों और उनके आश्रितों से संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।मौके पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सैनिक परिवारों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।

बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल हृदेश कुमार चौधरी (अ०प्रा०) ने किया। उन्होंने सैनिक कल्याण से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और पूर्व सैनिकों के मामलों में जिला प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।बैठक में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं सैनिक परिवारों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

India Live News | चंदौली

Leave a Reply

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading