चंदौली, 11 सितंबर 2026। महिला कल्याण विभाग की ओर से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत एमसीएच विंग चंदौली में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएनसीयू, पीएनसी एवं एलआईसीयू वार्ड में जन्मी 33 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित कर उनका जन्मोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं के अभिभावकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से बताया।अभिभावकों को बताया गया कि पात्र नवजात बालिकाओं के लिए निर्धारित श्रेणी के अनुसार आवश्यक अभिलेखों के साथ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन कराया जा सकता है। योजना के माध्यम से पात्र बालिकाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता का लाभ प्रदान किया जाता है।

इस दौरान अभिभावकों को महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया।कार्यक्रम में डॉ. केसी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक एमसीएच विंग चंदौली, श्रीमती रागिनी सिंह, जिला मिशन को-ऑर्डिनेटर, अमन कुमार सिंह, महिला कल्याण विभाग, आलोक कुमार विश्वकर्मा (एएनएस) सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading