कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के जमुरखा गांव निवासी सेवानिवृत्त आर्मी कैप्टन रामअतार गुप्ता उर्फ रामअवतार करीब एक साल से लापता हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों को सूचित करें।जमुरखा गांव निवासी रामअतार गुप्ता उर्फ रामअवतार पुत्र रामनाथ गुप्ता भारतीय सेना में कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2025 की सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। काफी देर तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने नाते-रिश्तेदारों और परिचितों के यहां सहित संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।काफी तलाश के बाद परिजनों ने 22 नवंबर 2025 को धीना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस भी लापता सेवानिवृत्त आर्मी कैप्टन की तलाश में जुट गई है।रामअतार गुप्ता की पत्नी पुष्पा देवी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को उनके पति रामअतार उर्फ रामअवतार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 8009357023 पर सूचना दें या उनके पते पर पहुंचकर जानकारी उपलब्ध कराएं। परिजनों को उम्मीद है कि किसी की मदद से उन्हें जल्द ही अपने पति का सुराग मिल सकेगा।

Leave a Reply

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading