चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जनपद में बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों के समीप शनिवार, 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चकिया के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार रहे। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं बच्चों को कॉपी, कलम और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगल मौर्य ने की।समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहनरायन राजभर ने कहा कि वर्तमान सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा से वंचित करना चाहती है और युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

पूर्व विधायक चकिया जितेंद्र कुमार ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद किए गए विद्यालयों को पुनः चालू कराया जाएगा। विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और उनका भविष्य उज्ज्वल हो।समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष निरंजन कनौजिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान विद्यार्थियों को लैपटॉप, छात्राओं को कन्या विद्याधन, साइकिल सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने इन योजनाओं को बंद कर दिया है।जिला सचिव रामाश्रय यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो।कार्यक्रम में टोनी खरवार, ललन यादव, राधेश्याम पटेल, त्रिलोकी पासवान, रामशेर यादव, प्रविण चौहान, अभिनाश कनौजिया, रोहित यादव, राहुल यादव, उमेश यादव, भगवानपुर के प्रधान बाबूलाल निराला, अजीत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

