चहनियां, चंदौली। अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के 427वें जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर अघोरेश्वर पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने शुक्रवार को रामगढ़ मठ का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों से बरसात को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने का आग्रह किया।पीठाधीश्वर ने कहा कि इस बार जन्मोत्सव में हर वर्ष की अपेक्षा अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से बरसात के पानी की निकासी कराने और आयोजन स्थल को व्यवस्थित करने में सहयोग करने की अपील की।इस दौरान उन्होंने तीन दिवसीय कार्यक्रम के विवरण, गायन कलाकारों की समय-सारणी और विभिन्न आयोजनों की तैयारियों का अवलोकन किया। सभी स्थलों का निरीक्षण कर उन्होंने व्यवस्थाओं की बारीकियों का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित सभी आला अधिकारियों से पर्यटन स्थल से जुड़े अधूरे कार्यों को भी शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया।विशेष रूप से इंटर कॉलेज के प्रांगण में रात के समय होने वाले दोनों कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन से अनुरोध किया गया कि बड़े मैदान में जमा बरसात के पानी की तत्काल निकासी कराकर कार्यक्रम स्थल को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन विशेष ध्यान दे।इस दौरान मुख्य रूप से प्रबंधक धनंजय सिंह, पूर्व प्रधान प्रभु नारायण सिंह, व्यवस्थापक अरुण सिंह, मेजर अशोक सिंह, रूबी सिंह, ग्राम प्रधान प्रशासक आशुतोष कुमार सिंह, ओंकार सिंह, मुना सिंह, शशांक, दिनेश सोनकर, कुलदीप वर्मा, अशोक साहनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Leave a Reply

You missed

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading