कमालपुर।क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय अदसड पर शनिवार को डॉ0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन के 138वीं जयंती पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।मौके पर शिक्षक पात्रता परीक्षा में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ का डंका बजने पर बच्चों व शिक्षकों के बीच 21 किलो लड्डू वितरित कर खुशी जताया गया।विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष ड़ा0 जयकुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते है।शिक्षक संस्कृति व समाज को बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।जीवन में सफल होने के लिए शिक्षा सबसे ज्यादा जरुरी है।शिक्षक देश के भविष्य व युवाओं के जीवन को बनाने के साथ उसे आकार देने के लिये सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।प्राचीन काल से ही गुरुओं का हमारे जीवन में बड़ा योगदान रहा है।गुरुओं से प्राप्त ज्ञान और मार्गदर्शन से ही हम सफलता के शिखर तक पहुंच सकते हैं।इस मौके पर चंद्रशेखर आजाद, सत्यप्रकाश सिंह, सतीश कुमार, सत्येंद्र कुमार,ऊषा, अंजनी, प्रिया ,संजय आदि रहे।
