कमालपुर स्थानीय चौकी पर शनिवार को आगामी त्यौहार रामलीला,दुर्गापूजा,दशहरा व दंगल को सफल बनाने के लिए शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुआ।इसमें रामलीला,दुर्गापूजा, दशहरा सहित अन्य विषयों पर चर्चा किया गया।वही त्यौहार में खलल डालने वालो को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।धीना थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने कहा कि किसी भी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में सभ्य समाज की अहम भूमिका होती है।त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस टीम बनाई गई है।अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सदैव आपके साथ है।दुर्गापूजा, दशहरा त्यौहार पर अराजक तत्वों पर विभाग निगरानी कर रही है।दशहरा मेला के दिन कमेटी वालेंटियर बनाने का काम करें।इससे मेला को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने में काफी सहूलियत हो जाती है।यदि आपको कोई अराजक तत्व दिखे तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को देने का काम करें।इससे अराजकता फैलने से पहले ही लगाम लगाया जा सकता है।इस मौके पर चौकी प्रभारी जय करन सरोज, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विजय कुमार,शंकर गुप्ता,आनंद रस्तोगी,नीरज अग्रहरि पत्रकार,अमित जायसवाल उर्फ दीपू, गणेश अग्रहरि, संजय मिश्रा,अरविंद वर्मा , प्रदीप जायसवाल उर्फ बंटी,निकेश जायसवाल, महेश अग्रहरि, विकास गुप्ता, रितेश जायसवाल, सूबेदार राय, कृष्ण मोहन, कल्लू उपाध्याय आदि रहे।

