चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव में शुक्रवार को एनएच-19 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आरके पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।मृतक की पहचान गोधना गांव निवासी सिधारी पाठक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से मुगलसराय जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-19 पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि सिधारी पाठक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।सूचना पर अलीनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि सिधारी पाठक एनएच-19 पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ट्रक और उसके चालक को थाने ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply