चकिया। नगर स्थित लक्ष्मी लॉन में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।कार्यक्रम में विधायक कैलाश आचार्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव एवं सूर्य मुनि तिवारी सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का मंत्र देते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से लगातार मजबूत हो रहा है। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में काशी क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों एवं चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करें और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश प्रसाद जायसवाल, शिवरतन गुप्ता, शुभम मोदनवाल, बादल सोनकर, उमेश चौहान, राजू माली, सारांश केसरी, रिंकू विश्वकर्मा, राजकिशोर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading