कमालपुर।श्री राम जानकी मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्री राम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को पांचवे दिन जारी रहा।भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह ने आरती कर श्रीमद्भागवत कथा का शुरुआत कराया।कथा का रसपान अयोध्या से आए कथावाचक श्री संत दास जी महाराज ने प्रभु की भक्ति व श्री राम के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया।कथा सुनकर श्री राम जानकी मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।उन्होंने कहा कि कथा का रसपान पर मानव जीवन धन्य हो जाता है।जिसके मन में ईश्वर प्रवेश कर जाते है।उनको ही भक्ति का मार्ग मिलता है।प्रभु से प्रेम लगाने की जरूरत है।तभी मानव का बेड़ा पार होगा।ईश्वर से कोई कपट छल नहीं कर सकता है।मन को स्थिर कर प्रभु का स्मरण करना चाहिए।भगवान श्री कृष्ण हमारे पापों को निगलने का काम करते है। भक्तों के मन व चित्त की चोरी करने का काम भगवान श्री कृष्ण करते है।भगवान श्री राम सूर्यवंश में 12 कला व भगवान श्री कृष्ण चन्द्र वंश में 16 कला के रूप में जानते है।जग में सुंदर दो नाम है।चाहे कृष्ण कहे या राम दोनों प्रभु एक है।बिना सत्संग के आत्मा का भगवान से मिलन नहीं हो सकता है।राम व कृष्ण के नाम में बहुत शक्ति है।इनके स्मरण मात्र से मानव जीवन का बेड़ा पार हो जाएगा।कथा का रसपान करने वालों में सुनील उपाध्याय, संजय रस्तोगी, कामता जायसवाल, शिवदयाल गुप्ता ,हरिवंश उपाध्याय, अमरनाथ जायसवाल, त्रिलोकीनाथ जायसवाल, बाल गोविंद रस्तोगी, अखंडानंद तिवारी, अनिल जायसवाल,संतोष कुमार, ओंकार रस्तोगी, जयप्रकाश उपाध्याय,संतोष कुमार, अवधेश रस्तोगी, भोलेनाथ जायसवाल, मुन्नी लाल जायसवाल,रमेश रस्तोगी, सीताराम वर्मा, बिनोद अग्रहरि, कल्लू उपाध्याय, संजय अग्रहरि, शिवजी वर्मा, अनिल गुप्ता, प्रदीप रस्तोगी,गोपी नाथ जायसवाल आदि रहे।

Leave a Reply

You missed

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading