चंदौली चहनियां स्थित कस्बा में नवीन किसान सब्जी मंडी का खुलने से क्षेत्र ही नहीं आसपास के ब्लाको के किसानों को भी राहत मिली हैं। सोमवार को इस नवीन सब्जी मंडी का उद्घाटन मुख्य अथिति विधायक प्रभु नारायण सिँह यादव ने फीता काटकर किया।मर्यादा पुरसोत्तम भगवान राम, श्री कृष्ण के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। मंडी अध्यक्ष सरिद्वार यादव ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। ततपश्चात सुंदर कांड का आयोजन हुआ। विधायक प्रभु नारायण सिँह यादव ने कहा कि यहां के किसानों का बिदेशो में जाने वाले सब्जी कि पहचान अब इस मंडी से जुड़ेगी। किसानों को इस बड़ी नवीन सब्जी मंडी खुलने से क्षेत्र ही नहीं आसपास के ब्लाको को भी लाभ मिलेगा। विशिष्ट अथिति भाजपा के वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिँह ने कहा कि चंदौली के बाद ग्रामीण क्षेत्र में यह मंडी क्षेत्र के किसानों के लिए बहुत बड़ा लाभ देगा। अब यहां के किसानों को वाराणसी में नहीं जाना होगा। आयोजक द्वारा यह सिस्टम वाराणसी मंडी से जुड़ेगा। किसानों का खर्च और समय दोनों बचेगा। जिससे वे और लाभ अर्जित करेंगे। इस दौरान युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव,व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, प्रधानपति सतीश गुप्ता,संतोष यादव, गुलाब साहू,जयप्रकाश यादव,, गोलू सिँह, दशरथ राम आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ अजय कुमार सिँह ने किया। धन्यबाद ज्ञापित आयोजक सरिद्वार यादव ने किया।

Leave a Reply

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading