चंदौली आज दिनांक 31 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली द्वारा जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का दलित जाति का होने के कारण भाजपाइयों द्वारा किये गये अपमान के विरुद्ध जोरदार विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च में सम्मिलित उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने पहले दलित जाति का होने के कारण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का अपमान किया, और जब भाजपा सरकार में हो रहे दलित उत्पीड़न के विरुद्ध लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गाँधी जी ने प्रेस वार्ता कर कार्यवाही की माँग की तो तिलमिलाई भाजपा सरकार ने विपक्ष के नेता राहुल गाँधी पर ही एससी/एसटी एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर दिया।यह भाजपा की दलितों के प्रति घृणित मानसिकता को प्रमाणित करती घटना है कि पूरे देश में कोई व्यक्ति यदि दलित उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठायेगा तो भाजपा सरकार,आवाज उठाने वाले का भी उत्पीड़न करेगी।यह भाजपा की तालिबानी सोच है।उक्त अवसर पर मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी जैसे सामर्थवान दलित नेता के प्रति,भाजपाइयों की घृड़ित सोच उजागर हो गई,तो सोच सकते हैं कि इस दलित विरोधी भाजपा की सरकार में गांव-ग़रीब वाले दलित लोगों के साथ कैसा व्यवहार भाजपाई करते होंगे।जिलाध्यक्ष ने कहा कि दलित उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने पर जब राहुल गाँधी जी के ऊपर ही भाजपा सरकार SC/ST की कार्यवाही कर रही है तो सोचिये आम विपक्षी कार्यकर्ता व दलित चिंतकों,दलित कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार क्या ही करती होगी।ऐसी तानाशाह व निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उक्त अवसर पर सर्व श्री मती मधु राय डा नारायण मूर्ति ओझा रामधार जोसफ तरुण पाण्डेय रामानंद यादव रजनीकांत पाण्डेय गंगा प्रसाद शशिनाथ उपाध्याय सतीश बिंद डॉ सुल्तान खान मुनीर खान गुलाब राम नवीन पाण्डेय कुलदीप वर्मा शिवेंद्र मिश्रा राकेश सिंह राकेश पाठक योगेंद सिंह रामौतार यादव राधेश्याम यदुवंशी श्री कांत पाठक जुगल किशोर मदन लाल मिठाई राम अनिल कुमार मोहम्मद गुलाम अली शमशेर खान गोविंद यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading