चंदौली आज दिनांक 31 अगस्त को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में सकलडीहा के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उप ज़िलाधिकारी सकलडीहा से मुलाक़ात कर जल जमाव की समस्या से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा।प्रेस को संबोधित करते हुए देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि विगत दिनों भारी बारिश के बाद सकलडीहा कस्बा सहित पदुमनाथ पुर ओड़ौली,नागेपुर सहित पूरा क्षेत्र जलमग्न हुआ है।सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।वहीं दूसरी तरफ़ सकलडीहा इंटर कालेज के खेल का मैदान भी साल के 9 महीने पानी में डूबा रहता है,नाबदान का पानी खेल के मैदान में बहता है।जल निकासी के सभी रास्तों पर भू माफियाओं का कब्जा है।उक्त कब्जे को मुक्त कराने में प्रशासन भी अभी तक नाकाम साबित हुआ है।प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने उप ज़िलाधिकारी से मिलकर कहा कि जल्द से जल्द जल निकासी का प्रबंध करें।उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से मुकेश कुमार नंदन, अविनाश कुमार. राहुल वर्मा. विकास पाण्डेय. पिंटू Chursiya. शिवदास जायसवाल. दासु राय. संकर राय. अजित मिस्र. हैदर अली. Banti भाई.

Leave a Reply

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading