चंदौली/01 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर ब्लॉक परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती साधना सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने हिस्सा लिया।मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने ब्लॉक परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने तथा योजनाओं के प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों और आम नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के लाभ, पात्रता तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सांसद साधना सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए ऐसे आयोजनों को जन-जागरूकता की दृष्टि से उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचने से पात्र लाभार्थी अपने अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading