कमालपुर।देश में महान अनमोल रत्न महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्व माध्यमिक विद्यालय अदसड़ पर धूमधाम से मनाया गया।विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष डॉ0 जयकुमार सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया।जिसमें दोनों विभूतियों के जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।वही बच्चों में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें सफल प्रतिभागियों को मेडल,कापी,पेन देकर सम्मानित किया गया।डॉ0 जय कुमार सिंह ने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आजाद भारत के लिए किए गए योगदान के आगे हिमालय की चोटियां भी बौनी पड़ जाती हैं। महात्मा गांधी से जुड़े कुछ संस्मरण याद करते हुए बताया कि एक जमाने में ब्रिटिश के प्रधानमंत्री विष्टन चर्चिल ने बापू का मजाक उड़ाते हुए उन्हें नंगा फकीर तक का डाला था। मां भारती के इस महान सपूत ने न्याय स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। बापू के आदर्श एक समृद्ध व करुण में समाज का निर्माण करने के लिए हम सभी को प्रेरित करते हैं। इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री का विचार देश को एकता के सूत्र में बांधने का था।वह धर्म और नैतिकता में अटूट विश्वास रखते थे।वाद विवाद प्रतियोगिता में अंजनी प्रथम,सृष्टि द्वितीय,उजाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में अमन, आकाश, खुशी, अनुराधा,शिवानी, साधना शामिल रही।इस मौके पर डॉ0 जय कुमार सिंह,चंद्रशेखर आजाद, सत्यप्रकाश सिंह,सतीश कुमार,ऊषा,अंजनी,सत्येंद्र यादव आदि रहे।

