कमालपुर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को कस्बा स्थित रामलीला परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अजीत पांडेय के नेतृत्व में हुआ।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने भाजपा के सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश आमजन तक पहुंचाया। प्रस्तुतियों के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, जिसमें आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं, की जानकारी दी गई। कलाकारों ने लोगों को योजनाओं की पात्रता और लाभ के प्रति जागरूक करते हुए पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सैयदराजा विधानसभा कार्यक्रम संयोजक सुशील सिंह जनौली ने कहा कि अभियान का उद्देश्य कला और रंगमंच के माध्यम से सेवा, सुशासन और अंत्योदय की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि कोई पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।भाजपा धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और सार्वजनिक सेवा से जुड़े वर्षों को रंगमंच के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कला और रंगमंच के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए अंत्योदय और सुशासन की अवधारणा को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली, नंदकुमार पांडेय, भाजपा धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, अजीत पांडेय, श्रीराम चौबे, संजय मिश्रा, श्यामसुंदर सिंह, अनिल श्रीवास्तव, गणेश अग्रहरि, शुभम सिंह, विकास गुप्ता, राहुल राजभर, संतोष सिंह, मुलायम सिंह, अशोक सिंह, संगीता गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading