कमालपुर।क्षेत्र के चिल्हारी गांव के समीप कार अनियंत्रित होने से सड़क किनारे बिजली पोल में टक्कर हो गई।घटना में चालक मिथिलेश गुप्ता आंशिक रूप से घायल हो गए।आवाज सुनकर राहगीरों ने चालक व वाहन को बाहर निकाला।सूचना पर परिजनों ने घायल चालक का निजी अस्पताल में इलाज कराया।चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज कर चालक को छोड़ दिया।बरडीहा गांव निवासी मिथिलेश गुप्ता अपनी कार UP65 GB 2041 से निजी कार्य के लिए सैयदराजा बाजार गये थे।जबकि वापस आते समय चिल्हारी गांव के समीप कार अनियंत्रित होने से सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गई।इससे कार चालक आंशिक रूप से घायल हो गए।आवाज सुनकर राहगीरों ने घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।जबकि कार को अथक प्रयास कर ग्रामीणों ने सड़क पर लाया।चालक अपने क्षतिग्रस्त कार को अपने साथ ले गए।मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई।हर कोई कार को देखकर यही कह रहा था कि चालक आंशिक रूप से घायल हुआ।यह ईश्वर की कृपा है।अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।ग्रामीणों ने बताया कि संयोग अच्छा रहा कि कार चालक वाहन को गड्ढे में जाने से रोकने में सफल हो गए।अन्यथा वाहन काफी रूप से क्षतिग्रस्त हो जाता।
