कमालपुर।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में कमालपुर कस्बा के निजी लॉन में रविवार की देर शाम नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह,विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे।इसमें जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद रस्तोगी, महामंत्री दिलीप त्रिशूलिया, कोषाध्यक्ष बिनोद अग्रहरि सहित मंत्रिमंडल के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि ने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती है।हम सभी व्यापारियों को एकजुट होकर रहने की जरूरत है।प्रदेश सहित जनपद के व्यापारियों के समस्याओं के निदान के लिए तेज तर्रार व्यापारी नेता आपके साथ है।व्यापारी हित के लिए संगठन हमेशा कार्य करने को तैयार है।विधायक सुशील सिंह ने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारियों को हमारी तरफ से बधाई व शुभकामनाएं है।आप सभी लोग व्यापारियों को संगठित कर आगे बढ़ने का काम करे।व्यापारी हित व समस्याओं के निदान के लिए मै आपके साथ सदैव खड़ा रहूंगा।ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह ने कहा कि व्यापारियों के समस्याओं का निदान कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।व्यापारी संगठित होकर देश व समाज का विकास कर सकता है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली ने कहा कि कमालपुर व्यापारियों से मेरा पुराना रिश्ता है।व्यापारियों के हित व संवर्धन के लिए हमेशा प्रयास करूंगा।व्यापारी हित मेरे लिए सर्वोपरि है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि जनपद में व्यापारियों को एक सूत्र में बांधने का काम किया जा रहा है।आप संगठित होकर किसी भी लड़ाई को अंजाम दे सकते है।आपके संघर्षों के लिए मेरा जीवन समर्पित है।व्यापारियों को मजबूती देने के लिए सदैव कार्य करता हूं।आज जनपद के सभी बाजारों में संगठन की नींव रखकर व्यापारी हित के लिए कार्य किया जा रहा है। आपका सहयोग ही मेरी ताकत है।व्यापारी हित की जो बात करेगा वही जनपद व प्रदेश में राज करेगा।इस मौके पर प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी, जिला वरिष्ठ महामंत्री राकेश मोदनवाल, महमूद आलम, गुलाब साहू, अखिल पोद्दार, मुकुंद रस्तोगी,राजीव अग्रहरि, सतीश गुप्ता,सतीश सेठ आक़ा,जिपंस अंजनी सिंह, प्रदीप सिंह, चंद्रभान मौर्य, मनोज अग्रहरि, कृष्णा सेठ आदि रहे।

Leave a Reply

You missed

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading