चंदौली/नियामताबाद, 24 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत किसान कल्याण केंद्र, नियामताबाद में किसानों के लिए विशेष बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री रमेश जायसवाल ने ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को निःशुल्क चना मिनीकिट बीज का वितरण किया।इस दौरान विधायक श्री रमेश जायसवाल ने किसानों को उन्नतशील एवं आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को कृषि क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं एवं निवेश उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।ई-लॉटरी के माध्यम से हुआ किसानों का चयन कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि वर्तमान रबी सीजन में विभिन्न फसलों के बीज की बुकिंग कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriculture.up.gov.in के माध्यम से की जा रही है। किसान अपनी आवश्यकता और बोए जाने वाले क्षेत्रफल के अनुसार बीज की मात्रा की बुकिंग कर सकते हैं।जनपद में तोरिया, अलसी, सरसों, चना, मटर एवं मसूर सहित विभिन्न रबी फसलों के मिनीकिट का आवंटन प्राप्त हो चुका है। इन मिनीकिट को चयनित किसानों को शासकीय बीज गोदामों के माध्यम से वितरित किया जा रहा है। जिन किसानों की बुकिंग ई-लॉटरी के माध्यम से कन्फर्म होती है, उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर स्वतः संदेश प्राप्त होने की व्यवस्था है।

विभिन्न फसलों के मिनीकिट का आवंटन कृषि विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार जनपद को विभिन्न फसलों के मिनीकिट का आवंटन प्राप्त हुआ है। इसमें अलसी के 960 पैकेट, प्रत्येक 2 किलोग्राम; सरसों के 600 पैकेट, प्रत्येक 2 किलोग्राम; चना के 800 पैकेट, प्रत्येक 16 किलोग्राम; मटर के 150 पैकेट, प्रत्येक 20 किलोग्राम तथा मसूर के 500 पैकेट, प्रत्येक 8 किलोग्राम शामिल हैं।इसके अतिरिक्त भारत सरकार की ओर से चना के 219 मिनीकिट, प्रत्येक 16 किलोग्राम तथा मसूर के 258 मिनीकिट, प्रत्येक 8 किलोग्राम का भी आवंटन प्राप्त हुआ है।25 किसानों को वितरित किया गया चना मिनीकिटसेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आए 25 लाभार्थी किसानों को विधायक श्री रमेश जायसवाल द्वारा निःशुल्क चना मिनीकिट बीज वितरित किया गया।लाभार्थी किसानों में—1.अजित कुमार सिंह पुत्र कैलाश सिंह, नियामताबाद 2.प्रभु नारायण पुत्र फूलचंद, सरने 3.सत्य प्रकाश पुत्र झगडू प्रसाद, रेमा 4.विपत यादव पुत्र बलजोर यादव, शिवनाथपुर 5.राजनाथ सिंह पुत्र रामसुंदर, पचोखर 6.मदन गोपाल सिंह पुत्र रमेश सिंह, चंदाइत 7.सुधीर कुमार सिंह पुत्र रमेश सिंह, चंदाइत 8.काशीनाथ सिंह पुत्र रामरक्षा प्रसाद, पचोखर 9.सुनील कुमार मौर्या पुत्र फेकन, चंदाइत 10.रमेश प्रसाद खरवार पुत्र दुबैल प्रसाद, एकौनी 11.बाबूलाल यादव पुत्र रामनाथ, भवईकला 12.रामआसरे पुत्र बेचू, कुंडालियां 13.रामसूरत राम पुत्र मोतीराम, पचोखर 14.तारा देवी पत्नी राधेश्याम, चंदाइत 15.राधेश्याम पुत्र अछैवर, नियामताबाद 16.गंगाराम कुशवाहा पुत्र सरजू प्रसाद, चंदाइत 17.जितेन्द्र पुत्र रामसूरत, नियामताबाद 18.रामआशीष पुत्र रामसूरत, नियामताबाद 19.आशा पुत्र रामजनम, नियामताबाद 20.संतोष पुत्र रामबहाल, नियामताबाद 21.शिवपूजन तिवारी पुत्र नंदकिशोर तिवारी, नियामताबाद 22.शिवचरन यादव पुत्र रामलखन, नियामताबाद 23.संजी पुत्र चौथी, नियामताबाद 24.अनिल कुमार पुत्र फेकन, चंदाइत 25.लोकनाथ पुत्र बाबू, नरैना शामिल रहे।इन सभी लाभार्थी किसानों को चना का निःशुल्क मिनीकिट बीज प्रदान किया गया तथा उन्हें उन्नतशील एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूदकार्यक्रम में प्रदीप कुमार (BGI), चंदौली, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, डॉ. संजय कुमार (ADO कृषि), गोदाम प्रभारी अरिहंत भारती सहित अनामिका कुमारी, संजीव कुमार कश्यप, रामरथी, रोहित, निशांत, जूही कुमारी, कुसुम सहित अन्य विभागीय कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान किसानों को रबी सीजन में बेहतर उत्पादन के लिए उन्नत बीजों के उपयोग, आधुनिक कृषि तकनीक और विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी जागरूक किया गया।

India Live News संवाददाता राकेश तिवारी चन्दौली

Leave a Reply

You missed

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading