चंदौली, 24 सितंबर 2026। जनपद में आगामी 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की अध्यक्षता में प्रथम अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आयोजित हुई। बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा किया गया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यक्रम है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अभियान की गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।माइक्रो प्लान की जानकारी निचले स्तर तक पहुंचाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि अभियान के लिए तैयार किए गए। माइक्रो प्लान की प्रति निचले स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाई जाए, ताकि सभी संबंधित लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में की जाने वाली गतिविधियों की स्पष्ट जानकारी रहे।उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान संचालित होने वाली सभी गतिविधियों तथा माइक्रो प्लान से संबंधित प्रविष्टियों को CS Pro App पर निर्धारित समय के भीतर दर्ज किया जाए। डेटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी सूचनाएं सही एवं समयबद्ध तरीके से दर्ज की जाएं।

घर-घर पहुंचेगी आशा कार्यकर्ता, ई-कवच पर दर्ज होगा डेटा बैठक में बताया गया कि दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता, एएनएम के सहयोग से घर-घर जाकर लक्षणयुक्त मरीजों की पहचान करेंगी। ऐसे मरीजों से संबंधित आवश्यक जानकारी ई-कवच पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लार्वा ब्रीडिंग स्थलों की जांच की जाएगी। जहां भी मच्छरों के प्रजनन की संभावना वाले स्थान मिलेंगे, उन्हें नष्ट कराने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में निर्धारित एंटोमोलॉजिकल प्रपत्र भी भरा जाएगा।डेंगू और मलेरिया की रोकथाम पर विशेष जोर बैठक में डेंगू, मलेरिया सहित अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई रखने तथा घरों के आसपास पानी जमा न होने देने के प्रति जागरूक किया जाए।अभियान के दौरान बीमारी के संभावित लक्षणों वाले लोगों की पहचान, आवश्यक जानकारी का संकलन तथा समय से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।अभियान की होगी लगातार निगरानी मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाएगी। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि, कमी या लापरवाही सामने आने पर संबंधित की जवाबदेही निर्धारित करते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई एवं सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।अंतरविभागीय बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (VBD), समस्त CHC/PHC के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा मलेरिया विभाग के समस्त स्टाफ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अभियान का उद्देश्य जनपद में संचारी रोगों के प्रसार को नियंत्रित करने के साथ-साथ समय रहते संभावित मरीजों की पहचान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम और आमजन को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Reply

You missed

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading