चंदौली। जनपद चंदौली के विधानसभा क्षेत्र 381–सकलडीहा अंतर्गत नई बाजार स्थित माँ दुर्गा मंदिर प्रांगण में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में विशाल PDA जन पंचायत का सफल आयोजन किया गया। जन पंचायत में राजभर समाज के साथ-साथ पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज के लोगों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीडीए अर्थात पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय तथा स्थानीय जनसमस्याओं को मजबूती से उठाना रहा। वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।जन पंचायत में समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होने का संदेश दिया। वहीं प्रदेश सचिव लालता प्रसाद बयार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।इस विशाल PDA जन पंचायत का आयोजन सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव एवं सत्यनारायण राजभर के नेतृत्व और संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में राजभर समाज के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।जन पंचायत में केशव राजभर, महेंद्र राजभर, इंदू राजभर, चन्द्रमा राजभर, साहब राजभर, मुन्नी राजभर, अनिल राजभर सहित राजभर समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा अमित गुप्ता, नवीन जायसवाल, गुलाब, अनिल चौहान, शशिकांत भारती, कमलेश यादव एवं नफीस अहमद समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों की भागीदारी तथा स्थानीय मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। PDA जन पंचायत के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को संगठित कर उनकी आवाज को मजबूती देने पर विशेष जोर दिया गया।

