डीडीयू नगर। उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुगलसराय शहर अध्यक्ष पद पर मु. नईम के मनोनयन होने पर सोमवार को चंदौली जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान अपने पदाधिकारियों के साथ मुगलचक, अलीनगर स्थित उनकी दुकान पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसजनों ने मु. नईम को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर चंदौली जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान ने कहा कि मु. नईम एक कर्मठ, जुझारू और लगनशील कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। उनके उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ मुगलसराय शहर अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने से व्यापारियों एवं कांग्रेसजनों में खुशी का माहौल है।उन्होंने कहा कि मु. नईम के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस पार्टी को व्यापारियों के बीच और अधिक मजबूत करने में सहयोग प्राप्त होगा।इस मौके पर मुख्य रूप से दशरथ सिंह चौहान, अनवर सादात, राजू गोंड, मु. सलीम उर्फ पप्पू, गुलाम गौस, इमामुद्दीन सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

संवाददाता :- विजय कुमार गुप्ता
