कमालपुर।कस्बा स्थित निजी लॉन में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से व्यापार मंडल का चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें पर्यवेक्षक जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के देखरेख में व्यापार मंडल का चुनाव सम्पन्न हुआ।मतदान प्रक्रिया में 594 मतों के सापेक्ष कुल 558 मतदान हुआ।इसमें 6 मत अध्यक्ष व 8 मत महामंत्री का निरस्त हुआ।इसमें अध्यक्ष पद में आनंद रस्तोगी 339मत पाकर भरत रस्तोगी को 127 मतों से व महामंत्री पद में दिलीप त्रिशूलिया 219 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रितेश पांडेय को 42 मतों से पराजित किया।जबकि कोषाध्यक्ष के लिए बिनोद अग्रहरि निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया किया।चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में धीना थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी जय करन सरोज अपने हमराहियों संग महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।व्यापार मंडल चुनाव में व्यापारियों की काफी उत्सुकता देखने को मिला।मतदान सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 3 बजे तक चला।कुल 594 मददाताओं ने 558 मत का प्रयोग किया।मतदान केंद्र पर सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल बना रहा है।व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आनंद रस्तोगी,भरत रस्तोगी व महामंत्री पद के लिए रितेश पांडेय, दिलीप त्रिशूलिया, राजकुमार मौर्य प्रत्याशी रहे।इसमें प्रथम चरण में अध्यक्ष पद के आनंद रस्तोगी को 162 व भरत रस्तोगी को 87 मिले।महामंत्री पद के लिए रितेश पांडेय को 87 दिलीप त्रिशूलिया को 99 राजकुमार मौर्य को 65 मत मिले।जबकि दूसरे चरण में आनंद रस्तोगी को 177 भरत रस्तोगी को 125 मत व महामंत्री रितेश पांडेय 90 को मत,दिलीप त्रिशूलिया को 120 मत, राजकुमार मौर्य को 89 मत मिले।इस मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि,मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश मोदनवाल,निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेश्वर जायसवाल, महमुद आलम, राजीव अग्रहरि, सतीश गुप्ता,धर्मेंद्र गुप्ता जिला मंत्री, अशोक केशरी आदि रहे।
