चन्दौली। धानापुर स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज परिसर में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम में हजारों महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब 10 हजार महिलाओं ने पहुंचकर विधायक सुशील सिंह को रक्षा सूत्र बांधा।कार्यक्रम में श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ जी,आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधायक सुशील सिंह ने रक्षा सूत्र बांधने पहुंची बहनों को साड़ी, मिठाई एवं अन्य उपहार सामग्री से युक्त गिफ्ट पैकेट भेंट किए और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।मुख्य अतिथि मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी प्रदेश सरकार की मातृशक्ति से जुड़ी योजनाओं और महिलाओं के प्रति बढ़ते विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इस दौरान मंत्री ने विपक्षी नेताओं के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। डिंपल यादव द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं को लैपटॉप और ₹40 हजार देने से जुड़े सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए। कहा कि पूर्व की सरकारों के समय योजनाओं में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने योगी सरकार में युवाओं के लिए मोबाइल एवं टैबलेट वितरण सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपये’ वाले बयान पर भी मंत्री ने निशाना साधा। वहीं अंकित बालियान हत्याकांड के संबंध में उन्होंने कहा कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली या बड़ा क्यों न हो, वह कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।रक्षाबंधन कार्यक्रम में सांसद (राज्य सभा) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा,महिला मोर्चा दर्शना सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, अवधेश सिंह, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर रक्षाबंधन के पर्व की खुशियों से सराबोर रहा।

Report By :- Sant Dayal Yadav

Leave a Reply