चन्दौली, 29 अगस्त 2026। जिले में हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव से आमजन के आवागमन में परेशानी की सूचना मिल रही है। इसी क्रम में विकास खण्ड नियामताबाद क्षेत्र के अलीनगर वार्ड नंबर 9 में जलभराव की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जलभराव की समस्या से लोगों को तत्काल राहत मिलनी चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्तमान में पम्प लगाकर जल निकासी कराई जा रही है। हालांकि स्थायी जल निकासी व्यवस्था के लिए जीटी रोड के नीचे से गुजरने वाली क्रॉस पुलिया तथा मुख्य नाला पूरी तरह खराब हो जाने के कारण वार्ड में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को वार्ड में पम्पों की संख्या बढ़ाकर जल निकासी तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सियन राजेश कुमार को अतिशीघ्र नाला एवं पुलिया निर्माण कराने के सख्त निर्देश दिए।

इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को वार्ड में पम्पों की संख्या बढ़ाकर जल निकासी तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सियन राजेश कुमार को अतिशीघ्र नाला एवं पुलिया निर्माण कराने के सख्त निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि नाला और पुलिया निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाए, ताकि भविष्य में स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को राहत पहुंचाना है। इसलिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे वार्ड नंबर 9 में जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान हो सके।

रिपोर्ट:- राकेश तिवारी चन्दौली

Leave a Reply