चंदौलीपीडीडीयू नगर, चंदौली। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी बहन के घर पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया और बहन से राखी बंधवाई।राज्यपाल के आगमन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रोटोकॉल के तहत जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व है। इस अवसर पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती है, वहीं भाई बहन की रक्षा का संकल्प लेता है। राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने भी अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर इस पारंपरिक रिश्ते की गरिमा को कायम रखा।

रिपोर्ट :- विजय कुमार गुप्ता
