डीडीयू नगर। पूर्व सचिव, शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के मु. नईम को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, लगन और सक्रियता को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ, मुगलसराय का शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।मु. नईम की नियुक्ति पर कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ को और मजबूती मिलेगी तथा व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाएगा।

नवनियुक्त शहर अध्यक्ष मु. नईम ने कहा कि पार्टी ने जिस तरह उन पर भरोसा जताया है, उसके लिए वह शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहेंगे तथा संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
रिपोर्ट विजय कुमार गुप्ता मुगलसराय
