डीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य परिसर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण छात्र-छात्राओं के बीच किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।कार्यक्रम के आरंभ में प्रो. धनंजय राय ने कहा कि खेलो इंडिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश में खेल संस्कृति को मजबूत करना तथा जमीनी स्तर पर युवा प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनने के लिए उचित अवसर और मंच उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस अवसर पर विज्ञान संकाय, शिक्षा संकाय एवं वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खेलों के प्रति उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।

Leave a Reply