चंदौली जनपद के कमालपुर में सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संत समाज के तत्त्वाधान में योग प्रशिक्षण एवम ध्यान साधना शिविर का भव्य आयोजन किया गया।इसमें विहंगम योग संस्थान के कुशल योग प्रशिक्षक संतोष अग्रवाल ने उपस्थित सैकड़ों योग प्रेमियों को शारीरिक एवम मानसिक स्वास्थ्य के लिए विधिवत आसन प्राणायाम एवम ध्यान का प्रशिक्षण दिया।सभी मनोयोग पूर्वक आसन प्राणायाम का अभ्यास कर रहे थे।योग प्रशिक्षक संतोष अग्रवाल जी ने साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन की अपरिहार्य आवश्यकता योग है।उन्होनें कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवम ऋषि संस्कृति का अमूल्य धरोहर है।यही योग,अध्यात्म एवं वैदिक संस्कृति ही हमारे देश को महान बनाती है।संतोष अग्रवाल जी ने कहा कि यह योग, प्राणायाम एवं ध्यान के नियमित अभ्यास से हम सबका कम्पलीट डिवाइन ट्रान्स फॉर्मेशन होता है।पूरे शरीर का संपूर्ण चेतना का विकास हमे योग से होता है।हम योग से न केवल शरीर बल्कि हमारा मन हमारी आत्मा भी प्रभावशाली एवं दिव्य शक्तियों वाला बन जाता है।यही योग के नियमित अभ्यास से हम तनाव मुक्त, व्यसन मुक्त, रोग मुक्त होकर एक नये मानव समाज का निर्माण कर अपने देश को आगे की ओर अग्रसर करते हैं।इस मौके पर सभी लोगो ने सामूहिक रूप से स्वच्छता का दिव्य संकल्प भी धारण किया।वैदिक शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

