पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन में बसपा को मजबूत करने का आह्वान

कमालपुर। कस्बा स्थित बाबा शिरोमणि संत रविदास जी महाराज मंदिर परिसर में बसपा की ओर से पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने पार्टी संस्थापक कांशीराम और डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।सम्मेलन में बसपा की नीतियों एवं विचारधारा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मत का सही प्रयोग कर पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने का आह्वान किया गया।मुख्य अतिथि भीम राजभर ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने वोट की ताकत दिखाने की जरूरत है। अपने मत का सही जगह इस्तेमाल कर बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष और स्वाभिमान को याद करते हुए समाज को एकजुट होकर बसपा को मजबूत करने की अपील की।उन्होंने कहा कि बसपा की सोच समाज को शिक्षित कर विकास की ओर ले जाने की है। बसपा सरकार के कार्यकाल में कई विद्यालयों का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन और विकास की चर्चा होने पर बहन मायावती के शासनकाल को भी याद किया जाता है। पिछड़े समाज को पार्टी ने हमेशा सम्मान देने का काम किया है और पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन के माध्यम से समाज के लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।इस दौरान मंडल कोआर्डिनेटर छोटू भारती, शैलेश चौधरी जिला संयोजक, राजन खान, विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार, दिलशेर अहमद, प्रधान उमाकांत राम, नंदकिशोर विश्वकर्मा, रमेश चंद्र कुशवाहा, विनय बिंद, मुरलीधर राम, अशोक कुमार, डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, विजय बहादुर, चंद्रशेखर, अखिलेश राजभर, गौरव पांडे, मुकेश राजभर, कौशल राजभर, कुलदीप गुप्ता, सुखराम, हरिनारायण, राजेश मौर्य, संतोष मौर्य, दिलीप, दीना बिंद, रामकेवल यादव, श्रीमुनि, शिवबचन पाल, मुसई बिंद, राजकुमार राजभर, शशिकांत मौर्य, टेंगरी प्रजापति, बाबूलाल राम, सुनील प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट : नीरज अग्रहरि,कमालपुर

Leave a Reply

Discover more from India Live News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading