वाराणसी/चंदौली। भारतीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं के बी जे इंडिया न्यूज के ब्यूरो चीफ श्री ओमप्रकाश सिंह को चंदौली के कटेशर स्थित रामाडा होटल में आयोजित एक सामाजिक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे तमाम पत्रकार बंधुओं ने श्री ओमप्रकाश सिंह को सम्मानित करते हुए उनकी निष्पक्ष, निर्भीक एवं उत्कृष्ट पत्रकारिता की सराहना की। कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंट करके उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्री ओमप्रकाश सिंह ने हमेशा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने पत्रकारिता के उच्च मानकों एवं निष्पक्षता को बनाए रखते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके सम्मान से पत्रकारिता एवं मीडिया जगत में हर्ष का माहौल है।कार्यक्रम में वाराणसी और चंदौली जनपद के कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों ने एक-दूसरे का सम्मान करते हुए पत्रकार हितों, पत्रकारों की सुरक्षा तथा निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को लेकर अपने विचार भी साझा किए।समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित पत्रकारों ने श्री ओमप्रकाश सिंह के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।रिपोर्ट : संत दयाल यादव India Live News

